फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two miscreants arrested for robbing mobile

Deoria News: मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for robbing mobile
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। आईटीआई में एडमिशन कराकर लौट रहे युवक से सोमवार को मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया था।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर-महुआपाटन मार्ग पर बसंतपुर गांव के सामने कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया गांव निवासी मोनू पांडेय सोमवार दोपहर में आईटीआई में एडमिशन कराकर लौट रहे थे कि बाइक सवार दो बदमाश मारपीट कर उनका मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से दोनों की पहचान कर छानबीन में जुट गई। मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना सब इंस्पेक्टर सौरभ सिंह तथा कांस्टेबल योगेंद्र, राजकुमार ने मुंडेरा बाबू चौराहे से दोनों को लूटी गई मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद कर थाने लायी। जहां दोनों ने पूछताछ में अपना नाम धनंजय तथा विजय निवासी पिपरा झाम थाना कसया बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed