{"_id":"67e05c6b6af4ff8da50fc8eb","slug":"two-killed-in-collision-between-bike-and-scorpio-deoria-news-c-208-1-sdn1004-149975-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो की मौत
Mon, 24 Mar 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रविवार देर शाम देवरिया गोरखपुर मार्ग पर औराचौरी के समीप बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मृत्यु हो गई।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन निवासी 45 वर्षीय सुनील राजभर अपने रिश्तेदार भागलपुर निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र राजभर के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। देवरिया गोरखपुर मार्ग पर औराचौरी के समीप कार एजेंसी के पास पहुंचे थे। तेजगति से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस की सहायता से दोनों को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का राे-रोकर बुरा हाल है।