{"_id":"6552fbe553c57dc59d02a4a5","slug":"two-including-former-head-killed-in-head-on-collision-between-bikes-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हादसा: बाइक की आमने-सामने टक्कर में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हादसा: बाइक की आमने-सामने टक्कर में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Tue, 14 Nov 2023 10:17 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:17 AM IST
सार
कंचनपुर-पथरदेवा मार्ग पर भेलीपट्टी गांव के सामने पथरदेवा पुलिस चौकी के सामने सोमवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब दो बाइकों की आमने-सामने हुई। जोरदार टक्कर में एक पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर-पथरदेवा मार्ग पर भेलीपट्टी गांव के सामने पथरदेवा पुलिस चौकी के सामने सोमवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब दो बाइकों की आमने-सामने हुई। जोरदार टक्कर में एक पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। हादसे में घायल को इलाज के लिए देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
थानाक्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव के पूर्व प्रधान काशी चौहान (45) पुत्र छांगुर कुशवाहा अपने गांव के दीपू शर्मा पुत्र प्रभु शर्मा (19) के साथ बाइक से देवरिया से घर वापस लौट रहे थे। वह पथरदेवा पुलिस चौकी के पास तक पहुंचे थे कि पथरदेवा कस्बा की ओर से बाइक से घर जा रहे थानाक्षेत्र के कंचनपुर गांव के नकहवा टोला निवासी राम सेवक कुशवाहा (24) पुत्र नेता कुशवाहा की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
घटना में पूर्व प्रधान काशी चौहान व राम सेवक सड़क पर सिर के बल गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पथरदेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि कैलाश चौहान की बाइक पर पीछे बैठा युवक दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया।