{"_id":"6366aab65e256d70101072c7","slug":"two-hundred-crores-target-set-in-investor-summit-deoria-news-gkp45630055","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंवेस्टर समिट में रखा गया दो सौ करोड़ रुपये का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंवेस्टर समिट में रखा गया दो सौ करोड़ रुपये का लक्ष्य
विज्ञापन

- राजकीय औद्योगिक आस्थान परिसर में हुई उद्यमियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राजकीय औद्योगिक आस्थान परिसर में शनिवार को जनपद के उद्यमियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म लघु मध्यम एवं उद्यम उप्र शासन के निर्देश पर नई औद्योगिक नीति का लाभ उद्यमियों को अधिक से अधिक देने पर विचार विमर्श किया गया। इसमें वस्त्र एवं गारमेंट पालीसी 2022 उप्र राज्य जैव नीति आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 2023 के शुभारंभ में प्रस्तावित इंवेस्टर समिट के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। वहीं इंवेस्टर समिट में जिले के लिए दो सौ करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है। इसकी पूर्ति के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।
उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने कहा कि जनपद में भावी उद्यमियों को भूमि की कोई कठिनाई नहीं होगी, भूमि उन्हें आसानी से उपलब्ध करा दी जाएगी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष जेपी जायसवाल व अन्य उद्यमियों ने जिले में निवेश लाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस के शासन के सूत्र को अमल करते हुए औद्योगिक गतिविधि को बढ़ावा दिया जाए। इस दौरान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव अरोरा व जनपद व्यापार मंडल अध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अन्य उद्यमियों ने भी समस्याएं रखी, जिसे उपायुक्त उद्योग ने हल करने का आश्वासन दिया।