फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two groups clash over the burning of an idol; video of the altercation goes viral

Deoria News: मूर्ति जलाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल

Thu, 29 Oct 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash over the burning of an idol; video of the altercation goes viral
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरडीहा लाला गांव में मूर्ति जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। घटना की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान मनोज श्रीवास्तव, उनकी पत्नी और बेटे अनुभव श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई पोर्टल और एसपी अभिजीत आर शंकर से शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

बरडीहा लाला गांव निवासी ऋषि श्रीवास्तव की बेटी तन्नवी श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि 22 अक्तूबर की सुबह वह अपने पति सुमित श्रीवास्तव के साथ देवरिया-सलेमपुर फोरलेन स्थित गांव के दुर्गा मंदिर गई थीं। वहां पहले से मौजूद पूर्व प्रधान मनोज श्रीवास्तव, उनकी पत्नी और बेटे अनुभव ने उनके पति का कॉलर पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने कहा कि फुटेज में पूर्व प्रधान के बेटे को मारपीट करते देखा गया है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। दूसरे पक्ष के प्रार्थना पत्र की भी जांच कराकर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति में आग लगाने को लेकर हुआ विवाद
पूर्व प्रधान मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि गांव के दुर्गा मंदिर में अन्य देवी-देवताओं के साथ भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति भी स्थापित है। 21 अक्तूबर को किसी ने मूर्ति में आग लगा दी थी। पुजारी से जानकारी मिलने के बाद वह अगले दिन सुबह ग्रामीणों के साथ मंदिर पहुंचे और इसका विरोध जताया। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उन्हें चोटें आईं। उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने और उनके बेटे का चालान करने का आरोप लगाया है। अब उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल और एसपी से शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed