फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two criminals carrying a reward of 25 thousand rupees arrested

Deoria News: 25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two criminals carrying a reward of 25 thousand rupees arrested
रुद्रपुर/एकौना। रुद्रपुर और एकौना थाने में वांछित चल रहे दो गैंगस्टर को पुलिस ने शनिवार को नगर के पूर्वी बाईपास और अवस्थी चौराहे से दबोच लिया। दोनों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन


सीओ हरिराम यादव ने बताया कि एकौना और रुद्रपुर पुलिस की अलग-अलग टीम ने बिहार प्रांत आरा जिले और यूपी के जौनपुर जिले के नामचीन वांछित आरोपियों को नगर के पूर्वी बाईपास और अवस्थी चौराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेंद्र कुमार राठौनपुत्र ददन राठौर निवासी ग्राम पचरुखिया कला थाना कोईलवार जनपद आरा भोजपुर (बिहार) गैंगेस्टर में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उसकी गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 में तलाश चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर एकौना पुलिस ने घेराबंदी कर रुद्रपुर कस्बे के पूर्वी बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं रुद्रपुर पुलिस ने बजरंगी बिंद पुत्र नंदलाल निवासी मलहज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को अवस्थी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी में कोतवाल कल्याण सिंह सागर और थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडे की टीम लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

भाटपार रानी। खामपार पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित को मुखबिर की सूचना पर कुकुर घाटी टोला नंदपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अब्बू जैद कुरैशी पुत्र स्वर्गीय हसन रजा कुरैशी, साकिन बड़ागांव थाना शाहगंज जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 अंतर्गत थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया से संबंधित अपराध पंजीकृत है। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद किया है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया है कि पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed