फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tributed to ramagya singh chauhan

रामाज्ञा सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

Wed, 09 Dec 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
tributed to ramagya singh chauhan
टाउनहाल में पूर्व मंत्री रामाज्ञा सिंह चौहान की पुण्य तिथि मनाई गई। - फोटो : DEORIA
रामाज्ञा सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई
विज्ञापन

देवरिया। पूर्व राज्यमंत्री व लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामाज्ञा सिंह चौहान की पुण्यतिथि बुधवार को टाउन हाल में मनाई गई। अखिल भारतीय चौहान महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रामाज्ञा सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामनाथ चौहान ने कहा कि रामाज्ञा सिंह चौहान हमेशा गरीब, किसान, मजदूर की लड़ाई लड़ते रहे और शोषण, अत्याचार के विरूद्ध आजीवन संघर्ष किए। सन् 1957 में डॉ. राममनोहर लोहिया के आह्वान पर अंग्रेज हटाओ आंदोलन में भाग लिए। डॉ. लोहिया, राजनारायण, कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण एवं चौधरी चरण सिंह के सानिध्य में रहकर जनहित में चलाए गए आंदोलन में 35 बार जेल गए। 1975 के आपात काल में उन्हें 20 माह तक नजरबंद किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने तथा आरक्षण बचाओ आंदोलन में रामाज्ञा सिंह चौहान की भूमिका की सराहना की। कहा कि रामाज्ञा सिंह चौहान अखिल भारतीय चौहान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे और अपने समाज की बड़ी आबादी को जागरूक किए। इस दौरान जयनारायण चौहान, वीरेंद्र चौहान, जगदीश चौहान, राजू चौहान, धर्मेंद्र चौहान, दिनेश चौहान, शैलेश चौहान, रामअशीष चौहान, ऋषिकेश यादव आदि ने श्रद्धांजलि दी।

नवनियुक्त 45 नलकूप चालकों को जिलाधिकारी एवं विधायकों ने नियुक्तिपत्र प्रदान किया।

नवनियुक्त 45 नलकूप चालकों को जिलाधिकारी एवं विधायकों ने नियुक्तिपत्र प्रदान किया।- फोटो : DEORIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed