फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tributed to martyrs of balidan divas

बलिया बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 19 Aug 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
tributed to martyrs of balidan divas
बलिया बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर बलिया के क्रांतिकारियो? - फोटो : DEORIA
बलिया बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

देवरिया। बलिया बलिदान दिवस पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने कहा कि 19 अगस्त 1942 को बलिया के क्रांतिकारियों ने जिले को आजाद घोषित कर अपनी सरकार बना ली थी। इस दिवस को बलिया बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि बागी बलिया के सैकड़ों क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेते हुए जिला कारागार का दरवाजा खोल दिया और साथी क्रांतिकारियों को आजाद कराया था। आज का दिन बलिया ही नहीं, पूरे यूपी और देश के लिए गौरव का दिन है। बलिया के सपूतों ने न सिर्फ ब्रिटिश सरकार को उखाड़ने का काम किया, बल्कि बलिया को राष्ट्र घोषित कर यहां एक समानांतर सरकार भी बनाई। उसका नाम रखा गया था स्वतंत्र बलिया प्रजातंत्र।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने में महर्षि भृगु की धरा के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और देश की आजादी से पांच साल पहले ही आजाद भारत माता का दर्शन कर दिया था। चित्तू पांडे की अगुवाई में 1942 में आज ही के दिन बलिया आजाद घोषित हो गया था। कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट अमित कुमार दुबे, भाजपा मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, अरुण कुमार मिश्र, शुभम मणि त्रिपाठी, राजन मल्ल, अजित मिश्र, ओम तिवारी, प्रवीण तिवारी, सन्नी शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed