{"_id":"60b91e888ebc3e2780206c59","slug":"trespass-in-under-construction-house-deoria-news-gkp39679644","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मकान से लाखों का सामान चोरी
गौरी बाजार/देवरिया। थाना क्षेत्र के रैश्री चौराहे पर बुधवार की रात निर्माणाधीन मकान में घुसकर चोरों ने दो लाख के आभूषण तथा अन्य सामान उठा ले गए। गृह स्वामी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम रैश्री निवासी गामा यादव ने गए तहरीर में बताया है कि थाना क्षेत्र के रैश्री चौराहे पर वह मकान बनवा रहे हैं। घर का मुख्य दरवाजा नहीं लगा है। वह गोरखपुर जिले के सहजनवां स्थित प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। बुधवार को वह सहजनवां गए थे। घर पर उनकी पत्नी तथा बच्चे भोजन कर सो रहे थे। चोर घर में घुस गए तथा कमरे में आलमारी के अंदर बॉक्स में रखी सोने की अंगूठी, नथिया, मंगलसूत्र, झाला, टीका आदि लगभग दो लाख रुपये का आभूषण तथा अन्य कीमती सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी एवं परिजनों को बृहस्पतिवार की सुबह हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। बगल की दुकान में लगे सीसी कैमरे के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।