फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trespass in jewel shop

आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर डेढ़ लाख नकद और करीब 14 लाख के जेवर समेत लॉकर उठा ले गए चोर

Sun, 14 Mar 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
trespass in jewel shop
आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर डेढ़ लाख नकद और करीब 14 लाख के जेवर समेत लॉकर उठा ले गए चोर
विज्ञापन

देसही देसही/रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ चौराहे पर शनिवार की रात ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोर लॉकर उठा ले गए। उसमें डेढ़ लाख रुपये और करीब 14 लाख रुपये के जेवर थे। रविवार की सुबह जब मौके पर पहुंचा तो उसके के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना से दुकानदार सहम गए हैं।

नौतन हथियागढ़ गांव के गोपीनाथ वर्मा नौतन हथियागढ़ चौराहे पर किराए के मकान में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए। शनिवार को किसी कारण वश दुकान नहीं खोली। रविवार की सुबह चौराहे के लोगों ने दुकान के शटर का ताला टूटा देखकर गोपीनाथ वर्मा को सूचना दी। दुकानदार ने शटर को पूरा उठाकर देखा तो तिजोरी के साथ ही अन्य सामान भी गायब था। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। दुकानदार का कहना है कि शटर का ताला तोड़कर तिजोरी चोरी हो गई है। बताया कि उसमें डेढ़ लाख नकद, तीन किलोग्राम चांदी, 300 ग्राम सोना समेत करीब 16 लाख रुपये की चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसओजी मामले की छानबीन में जुट गई। इस वारदात से चौराहे के अलावा क्षेत्र के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है। एसओ गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस जुटी हुई है। छानबीन शुरू कर दी गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed