{"_id":"5e8df7568ebc3e78b032c17e","slug":"traw-owner-beaten-deoria-news-gkp3473958181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसा मशीन मालिक के साथ मारपीट, नकदी व सोने की चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसा मशीन मालिक के साथ मारपीट, नकदी व सोने की चेन छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूसा मशीन मालिक के साथ मारपीट, नकदी व सोने की चेन छीनी
बघौचघाट थानाक्षेत्र के विशुनपुरा बाजार के पास हुई घटना
पीड़ित ने एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। स्थानीय थानाक्षेत्र के विशुनपुरा बाजार में मनबढ़ों ने मारपीट कर भूसा मशीन मालिक के रुपये और सोने की चेन छीन लिया। मामला बुधवार की दोपहर बाद का है। पीड़ित ने एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बिहार के विजयीपुर थानाक्षेत्र के सबया गांव निवासी राकेश यादव भूसा मशीन चलवाते हैं। बुधवार को वह गांव में ही भूसा बना रहे थे। बताया जा रहा है कि बघौचघाट थानाक्षेत्र के विशुनपुरा बाजार निवासी किसी शख्स को भूसा की जरूरत थी। उसने राकेश यादव को फोन किया। दोपहर बाद राकेश का ड्राइवर भूसा लदी ट्राली लेकर विशुनपुरा बाजार आ रहा था। रास्ते में ट्राली पंक्चर हो गई। इस बात की जानकारी चालक ने राकेश को दी। राकेश यादव मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उसी दौरान कुछ मनबढ़ युवक पहुंचे। उन मनबढ़ों ने राकेश यादव को मारपीट कर पॉकेट से 10 हजार रुपये और गले से सोने की चेन छीन ली। मामले की जानकारी डायल-112 को होते ही पुलिस के मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही बदमाश बिहार की तरफ फरार हो गए थे। पीड़ित राकेश यादव ने बघौचघाट थाने में अपने ही गांव के एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत प्रभारी एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस में ड्यूटी पर हूं। तहरीर मिली है। मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।