फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Travelers throng... Roadways buses are insufficient.

Deoria News: यात्रियों की भीड़...रोडवेज की बसें नाकाफी

Sun, 26 Oct 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Travelers throng... Roadways buses are insufficient.
बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ के आगे रोडवेज की तैयारी नाकाफी साबित हो रही है। रोडवेज नियमित बसों को ही बेड़े में अतिरिक्त व्यवस्था के रूप में हर बार इंगित करता है। फेरे बढा़ने की बात जस्र कुछ प्रभावी होती है, मगर त्योहार के दिन व्यवस्था चरमरा जाती है। छठ पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ी तो धीरे-धीरे तस्वीर सामने आने लगी है। अगले दो दिन में रोडवेज की तैयारियों की परीक्षा होने वाली है।
बस स्टेशन पर स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों से घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो गई है। दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को दिन में समय पर बस नहीं मिल पा रही है। थके हारे यात्री बसों के आने तक धूप में खड़े होकर इंतजार करते हैं। बसें बढ़ाने के तमाम दावों के बावजूद रोडवेज प्रशासन अपने बेड़े की नियमित बसों से काम ले रहा है। इसके चलते अतिरिक्त यात्री बढ़ने पर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बरहज से देवरिया शहर में सामान की खरीदारी करने आईं सीमा मद्धेशिया ने बताया कि रोडवेज बस की सुविधा बेहद लचर है। इसके चलते एक घंटे बरहज में बस का इंतजार करना पड़ा। यहां तक आने में खराब सड़क की वजह से दुर्गति हो गई। इससे बढि़या ट्रेन से भटनी होकर देवरिया आना रहता, कम से कम हिचकोले तो नहीं खाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर से सलेमपुर तक की यात्रा करने वाले संदीप ने बताया कि कुछ आवश्यक कार्य से सलेमपुर जाना हुआ तो रोडवेज बस का सहारा लिया। छठ के चलते यात्रियों की भीड़ बसों में बढ़ गई है। इससे यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरएम कपिल देव प्रसाद ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्हाेंने कहा कि निगम और अनुबंधित बसों को मिलाकर 227 बसें यात्रियों की सेवा में लगातार संचालित की जा रही हैं। भीड़ वाले रूट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सभी यात्री सुरक्षित और समय से अपने स्थान तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed