{"_id":"62d5b1fc2b9f5056e142ff47","slug":"trauma-center-will-be-made-in-medical-college-deoria-news-gkp4441453113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में बनेगा ट्रॉमा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में बनेगा ट्रॉमा सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो समाचार ----
मेडिकल कॉलेज में बनेगा ट्रॉमा सेंटर
ट्रॉमा सेंटर के लिए धन स्वीकृत, तैयार हो रहा खाका
गंभीर मरीजों का यहीं होगा इलाज, नहीं जाना पड़ेगा अन्यत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में आने वाले दिनों में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसके निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है। साथ ही बजट भी स्वीकृत हो गया है। जगह चिह्नित कर ली गई है। लगभग चौदह हजार वर्ग फीट में तीस करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होगा। इसके नक्शा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तैयार हो जाने के बाद गंभीर मरीजों को इलाज में सहूलियत होगी, उन्हें अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में गंभीर तथा दुर्घटना में घायल मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त सुविधा न होने के कारण रेफर दिया जाता है। इसे देखते हुए कुछ माह पहले शासन ने मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के लिए प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने चिकित्साधिकारियों के साथ जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के लिए अस्पताल के मुख्य गेट से अंदर पूरब तरफ की जगह को निर्धारित किया। इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया।
शासन से ट्रॉमा सेंटर के लिए हरी झंडी मिल गई है। साथ ही करीब तीस करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो गया है। यहां चौदह हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर स्थापित होगा। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम होगा, इसके निर्माण की जिम्मेदारी उसे सौंपी गई है। इसके लिए मैप प्लान को अंतिम रूप देने में अधिकारी जुटे हैं। इसके निर्माण से मरीजों को आसानी से इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
ये यूनिट होंगी
मेडिकल कॉलेज में स्थापित ट्रॉमा सेंटर शुरू में एल थ्री का होगा। यहां बर्न, टॉक्सीकोलॉजी व ट्रॉमा यूनिट होगी। यह अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से लैस होगा। यहां बर्न व टॉक्सीकोलॉजी यूनिट में बीस-बीस तथा ट्रॉमा यूनिट तीस बेड का होगा। चिकित्सक व पर्याप्त संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे। बर्न यूनिट में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के इलाज के अलग रूम के अलावा अन्य सुविधा होगी। ट्रॉमा यूनिट में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तथा टॉक्सीकोलॉजी यूनिट में प्वाइजन से संबंधित गंभीर मरीजों का इलाज किया जाएगा। आगे उपकरण व मानव संसाधन बढ़ने पर ट्रॉमा सेंटर को अपग्रेड किया जाएगा। यहां वेंटीलेटर, मॉनीटर, सेंट्रलाइज ऑक्सीजन, इंफ्यूजन पंप, ओटी की सुविधा होगी। वहीं, प्लास्टर रूम भी होगा। इसके अलावा चौबीस घंटे एमआरआई, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, सीटी स्कैन जांच भी होगी।
कोट
मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए लगभग तीस करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हुआ है। जिला अस्पताल परिसर में मुख्य गेट से अंदर पूरब तरफ चिह्नित स्थान पर निर्माण कार्य होगा। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण निगम द्वारा मैप प्लान को तैयार किया जा रहा है। इससे गंभीर मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। आने वाले दिनों में उपकरण व मानव संसाधन बढ़ने पर ट्रॉमा सेंटर को अपग्रेड किया जाएगा।
-डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज