फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trains late

Deoria News: दस से अधिक ट्रेनें देरी से चल रहीं, यात्री परेशान

Wed, 22 May 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
trains late
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियो की लगी भीड।संवाद
...फोटो-
विज्ञापन

नई दिल्ली, मुंबई, अमृतसर जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की भी नहीं मिल रही जगह
तापमान बढ़ने से रेलवे स्टेशन परिसर में बैठकर इंतजार करना मुश्किल काम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दस से अधिक ट्रेनें 13 से 24 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। तापमान बढ़ने से रेलवे स्टेशन पर बैठकर घंटों इंतजार करना उनके लिए बेहद मुश्किल भरा काम मालूम हो रहा है।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की देरी से यात्रियों के लिए सफर करना मुश्किल हो रहा है। जो लोग अपने किसी परिचित, दोस्त, रिश्तेदार को प्लेटफाॅर्म पर छोड़ने आए, उन्हें अलग से परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को अमृतसर से पूर्णिया जाने वाली जनसेवा 10 घंटे, आनंद बिहार-मऊ समर स्पेशल 13 घंटे, अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस छह घंटे, गोरखपुर से एलटीटी काशी एक्सप्रेस छह घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस नौ घंटे, दरभंगा से नई दिल्ली के लिए क्लोन एक्सप्रेस दो घंटे, सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 13 घंटे, दादर से गोरखपुर एक्सप्रेस 24 घंटे, गोहाटी से जम्मूतवी स्पेशल नौ घंटे, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली काशी एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से रेलवे स्टेशन पहुंची। जिन यात्रियों को इन ट्रेनों से जाना था, उनके इंतजार की इंतेहा हो गई। मुंबई, नई दिल्ली, अमृतसर, कोलकाता, हावड़ा आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनों में बमुश्किल जगह मिल रही है।
विज्ञापन

यात्रा उन्हीं के लिए थोड़ी राहत देने वाली है, जिन्होंने दो से तीन माह पहले ही कन्फर्म टिकट ले लिया था। सदर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दोपहर 2:40 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, गुवाहाटी-जम्मूतवी 2:43 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर 2:50, गोरखपुर-हटिया-संबलपुर 3:30 बजे, 3:45 बजे सहरसा से नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस पहुंची। अप ट्रेनों में भीड़ काफी दिखी तो डाउन में कम। अप ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्पीकअप




कानपुर से सिवान जाना है। मथुरा-छपरा एक्सप्रेस में सुबह 6:30 वहां चढ़े। जगह नहीं मिलने पर बोगी के अंदर की गर्मी से बचने के लिए प्रवेश वाले दरवाजे पर ही बैठकर यहां तक आ गए। लेकिन पूरे रास्ते भर गर्म हवा ने परेशान किया।

-प्रदीप, यात्री







भागलपुर से वैशाली एक्सप्रेस में सवार हुए हैं और नई दिल्ली जाना है। प्रचंड गर्मी के इस मौसम में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। इसलिए वेटिंग लेकर ही बोगी में चढ़ गए और जगह नहीं मिली तो गेट के पास ही कभी खड़े होकर तो कभी बैठकर यात्रा कर रहे हैं। -ओमप्रकाश




कोट
कई रेलवे स्टेशनों पर तकनीकी कार्य के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। इससे कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। नियमित ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जाता है।
-संदीप भटनागर, स्टेशन अधीक्षक देवरिया सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed