{"_id":"60f31acf8ebc3e61c4763d7f","slug":"train-salempur-news-gkp4022414117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेनपुलिंग से शहीद एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेनपुलिंग से शहीद एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेनपुलिंग से शहीद एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी
नोनापार में बाघ एक्सप्रेस और भटनी में खड़ी रही मालगाड़ी, एक घंटे तक यात्री रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। अमृतसर से जयनगर को जाने वाली शहीद एक्सप्रेस को यात्रियों ने भाटपाररानी स्टेशन के पहले चेन पुलिंग कर रोक लिया। इससे इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और करीब एक घंटे तक डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे नोनापार में बाघ एक्सप्रेस और भटनी में खड़ी रही मालगाड़ी खड़ी रही।
अमृतसर से जयनगर को जा रही शहीद एक्सप्रेस शनिवार दोपहर को भटनी स्टेशन से आगे बढ़ी। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पहले बड़का गांव के सामने किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। इससे इंजन में खराबी आ गई। चालक ने खामी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। किसी तरह चालकों के प्रयास के बाद एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि चेन पुलिंग की वजह से इंजन में खराबी आई थी। इस बात से कंट्रोल को अवगत करा दिया गया है।