{"_id":"69838b16429d0d6f1003a3bc","slug":"traffic-on-salempur-to-bhagalpur-route-will-remain-closed-from-tomorrow-deoria-news-c-208-1-deo1013-174168-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कल से सलेमपुर से भागलपुर मार्ग पर बंद रहेगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कल से सलेमपुर से भागलपुर मार्ग पर बंद रहेगा आवागमन
Wed, 04 Feb 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
मईल। औड़िहार-भटनी रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते लार रोड रेलवे स्टेशन और सलेमपुर रेलवे स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या 14/सी लार रोड के (उत्तरी ढाला) पर नए ट्रैक बिछाने का कार्य 06 फरवरी शुक्रवार की रात 08 बजे से 07 फरवरी शनिवार की सुबह 06 बजे तक होगा।
इस वजह से क्रॉसिंग पर उस अवधि में आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान लार रोड रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर के समपार फाटक संख्या 15 से आवागमन होगा। वहीं लार रोड रेलवे स्टेशन एवं सलेमपुर रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित सलेमपुर भागलपुर मार्ग पर स्थित महत्वपूर्ण रेलवे क्रॉसिंग संख्या 12 स्पेशल धनौती ढाला पर नए ट्रैक में चेक रेल लगाने और पैकिंग का कार्य 07 फरवरी शनिवार को रात 08 बजे से 08 फरवरी की सुबह 06 बजे तक कराया जाएगा। इस अवधि में समपार फाटक से आवागमन बंद रहेगा।
इससे सलेमपुर से भागलपुर मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। बरहज-लार मार्ग और देवरिया-सलेमपुर मार्ग से वाहनों का आवागमन होगा। इसकी जानकारी आरई सिविल पीएमसी मऊ वीरेंद्र कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन की सूचना डीएम देवरिया, स्टेशन अधीक्षक सलेमपुर व लार रोड और आरपीएफ भटनी व एसओ मईल व सलेमपुर को दी गई है।