फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trader shot by wicked person

बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी को मारी गोली

Thu, 17 Jun 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
trader shot by wicked person
बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी को मारी गोली
विज्ञापन

लार/मेहरौनाघाट। देर रात गुठनी के तरफ से लौट रहे इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर गोली मार दी और बिहार की तरफ भाग निकले। व्यवसायी बाइक से गिर पड़े। बाद में पास के पेट्रोल पंप पर भाग कर जान बचाई। लोगों ने उन्हें सीएचसी लार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। व्यवसायी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
लार नगर के चनुकी मोड़ निवासी अमित मद्धेशिया नगर के चनुकी मोड़ पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। जानकारी के मुताबिक, दुकान बंद कर किसी जरूरी काम से गुठनी की तरफ गए थे। देर शाम सवा आठ बजे लौट रहे थे। रामजानकी मार्ग पर उकीना और सुतावर गांव के बीच खेमादेई मोड़ के समीप ओवर टेक कर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली दाहिनी तरफ पेट में लगी। वह मौके पर ही बाइक से गिर पड़े। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पास के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पंप मैनेजर को जानकारी दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सीएचसी लार पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में गुठनी भी पहुंची। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। कई जगह छापेमारी की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed