फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Track repair at Nunkhar railway station, speed breaker on trains

Deoria News: नूनखार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेकर

Mon, 23 Dec 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Track repair at Nunkhar railway station, speed breaker on trains
देवरिया/भटनी। नूनखार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के मरम्मत कार्य के चलते भटनी से अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेनों की गति पर असर पड़ा है। रविवार को रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक नहीं लिया गया था, लेकिन पूर्व से चल रहे मरम्मत के कारण इस रूट पर ट्रेनों को 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया।
विज्ञापन

इसका असर कई ट्रेनों की समय सारणी पर पड़ा। दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, हावड़ा, बरौनी, दरभंगा से जाने वाली ट्रे्नें रेलवे स्टेशनों पर विलंब से पहुंचीं, जिससे यात्री परेशान नजर आए। ऐसे में सोमवार को ब्लॉक लेने के दौरान लोगों को अधिक परेशानी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर-छपरा रेल खंड के नूनखार रेलवे स्टेशन पर यार्ड स्थित ट्रैक की मरम्मत हो रही है। इसके लिए 28 दिसंबर तक कई ट्रेनों को गोरखपुर और सिवान से रूट परिवर्तन कर चलाया जा रहा है। वहीं इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को जगह-जगह रोक कर कार्य को पूरा किया जा रहा है। इस कारण अधिकतर ट्रेनें अपने गंतव्य को देरी से पहुंच रही हैं। हालांकि रविवार को रेलवे ने कोई ब्लॉक नहीं लिया था। फिर भी मरम्मत कार्य के कारण भटनी से अहिल्यापुर के बीच ट्रेनों की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा रही। इसके कारण इस रूट की दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम, एक्सप्रेस, गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस आदि ट्रेनें विलंब से चलीं। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर 02569 दरभंगा नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि सोमवार को ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों को जगह-जगह रोक कर चलाया जाएगा। कार्य चलने के कारण बिना ब्लॉक के भी सुरक्षा के दृष्टि से ट्रेनों रफ्तार धीमी रखने को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉन इंटरलाॅकिंग कार्य से कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त
गोरखपुर-गोंडा खंड पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई गाड़ियां निरस्त एवं कुछ परिवर्तित रूटों से चलेंगी। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि भटनी एवं अयोध्याधाम जंक्शन से 24 एवं 25 दिसंबर को चलने वाली 05425/05426 भटनी-अयोध्याधाम-भटनी मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी। ग्वालियर से 25 दिसंबर को चलने वाली 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। बरौनी से 26 दिसंबर को चलने वाली 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा बरौनी से 24 दिसंबर को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed