फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Toll of Scorpio parked in Deoria reduced in Ayodhya

Deoria News: देवरिया में खड़ी स्काॅर्पियों का अयोध्या में कटा टोल

Sat, 20 Jul 2024 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Toll of Scorpio parked in Deoria reduced in Ayodhya
फास्ट टैग की तरफ से पैसे कटने के लिए भेजा गया मैसेज।
-देवरिया में अपने वाहन के पास खड़े वाहन स्वामी
विज्ञापन

-फास्ट टैग की तरफ से पैसे कटने के लिए भेजा गया मैसेज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में वाहन स्वामी के दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो का प्रदेश के दूसरे जिले के एक टोल प्लाजा पर टैक्स कट गया। इसकी जानकारी जब वाहन स्वामी को मोबाइल पर आए मैसेज से जरिये हुई तो उसके होश उड़ गए। वह जल्दी जल्दी गाड़ी के पास पहुंचे। जहां उनको गाड़ी और फास्ट टैग लगा नंबर प्लेट सुरक्षित पाया। उन्होंने इसकी शिकायत फास्ट टैग कंपनी से की है।

शहर निवासी सतीश सिंह के पास एक स्कॉर्पियो वाहन है। जो पिछले एक सप्ताह से उनके अपने आवास पर खड़ी है। 17 जुलाई बुधवार को सुबह 8 बजकर 24 मिनट पर जब उनके मोबाइल पर अयोध्या जिले के रौनाही टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के रूप में 120 रुपये कटने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। वाहन चोरी के अंदेशे में वह जल्दी-जल्दी घर पहुंचे, तो उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी यूपी 52 बीके 1666 घर पर सुरक्षित थी और नंबर प्लेट भी सही सलामत था। आनन-फानन में उन्होंने फास्ट टैग कंपनी के टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत की। इस संबंध में फास्ट टैग कंपनी के सर्विस सेंटर से बताया गया कि यह त्रुटिवश हुआ है। जो भी रकम टोल टैक्स के रूप में कटा है। वह 15 दिनों के अंदर आपको वापस मिल जाएगा। यह सुनकर वाहन स्वामी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed