फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Toilet wall collapsed due to collision with tractor-trolley, innocent child died after being buried under it

Deoria News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की ठोकर से शौचालय की दीवार गिरी, दबकर मासूम की मौत

Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Toilet wall collapsed due to collision with tractor-trolley, innocent child died after being buried under it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली टोला के नगऊर में मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली की ठोकर से शौचालय की दीवार और स्लैब गिर गया। इसके मलबे में दबकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। साथ में गया नाबालिग मामूली चोट आई है। पैकौली टोला नगऊर में मंगलवार की सुबह नौ वर्षीय दीपक कुशवाहा पुत्र राकेश कुशवाहा घर से थोड़ी दूर पर बने शौचालय में रिश्तेदारी के लड़के को शौच कराने गया था। दीपक बाहर खड़ा था। इसी बीच गांव का युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक करने लगा। ट्राॅली के पीछे का हिस्सा दीवार से टकरा गया। इससे दीवार व स्लैब दीपकपर गिर गया। वह मलबे में दब गया। हादसे के तुरंत बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मलबे में दबे दीपक को निकाल कर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दीपक कक्षा दो में पैकौली स्थित जगदेव शिक्षण संस्थान में पढ़ता था। घर पर भागवत कथा चल रहा है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सुरौली थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed