{"_id":"5e24995f8ebc3e4b5b6f4f92","slug":"togadia-said-caa-is-fine-salempur-news-gkp337859189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए अच्छी पहल लेकिन एनआरसी पर सरकार का उदासीन रवैया: प्रवीण तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए अच्छी पहल लेकिन एनआरसी पर सरकार का उदासीन रवैया: प्रवीण तोगड़िया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए की अच्छी पहल, एनआरसी पर सरकार उदासीन: प्रवीण तोगड़िया
भटनी। नगर के बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया की जनसभा आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन कानून सरकार की अच्छी पहल है, लेकिन ऐसा कानून क्यों बनाना पड़ा यह सरकार की विफलता का परिणाम है। 70 सालों से पाकिस्तान हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा है लेकिन किसी सरकार उसे दंड नहीं दिया। उन्होंने कहा कि एनआरसी पर सरकार का रवैया उदासीन है। सरकार तीन करोड़ बांग्लादेशी नागरिकों को ढूढ़ने में 15 लाख हिंदुओं को पाकिस्तानी बना रही है। सभी जानते है कि बांग्लादेशी कहां छुपे है। सरकार उन्हें ढूढ़ने की हिम्मत दिखा देश से बाहर करें।
हिंदूवादी नेता कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। ऐसा पहली बार हो रहा कि किसी मंदिर की टूटने के बाद दुबारा मंदिर का निर्माण होना है, लेकिन क्या बिना रामराज्य के अयोध्या में प्रभु राम निवास कर पाएंगे? उन्होंने कहा कि देश में रामराज्य तभी आ सकता है जब युवा शिक्षा, रोजगार युक्त हो और किसान कर्ज मुक्त हो। आज देश की सरकारों की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहे है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे है। और अपनी पीठ थपथपा रही है। ऐसे में रामराज्य की परिकल्पना नही की जा सकती है। अगर राममंदिर बन भी जाएगा तब भी रामराज्य के बिना प्रभु अयोध्या में निवास नही करेंगे। मेरी लड़ाई सिर्फ हिंदुओ के भलाई के लिए है। हमें किसी दल या संगठन से कोई मतलब नहीं है। लोगों हिन्दुतत्व की रक्षा की संकल्प लिया। इस दौरान श्रद्धानंद तिवारी, धनंजय सिंह, अजय यादव, इंद्रजीत गुप्ता, महिपाल सिंह, अशोक वर्मा, वीरेंद्र गिरी, भूपेंद्र रामपाल सिंह, ध्रुवदेव तिवारी, विकास जायसवाल, नागेंद्र सिंह, विजय शंकर, लालविहारी, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।