{"_id":"a8ecc5de49a07420a2054a93d57ee714","slug":"today-with-passion-and-determination-flutter-tricolor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जोश और जज्बे के साथ लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जोश और जज्बे के साथ लहराएगा तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस का पर्व शहर से लेकर देहात इलाके में मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में तैयारियां मुकम्मल हो गईं।
स्कूल और कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को फाइनल टच दिया गया। सूरज के ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी से इमारत नहा उठीं। पूरे जिले में तिरंगा मंगलवार को शान से लहराएगा।
सोमवार की सुबह अचानक कोहरा बढ़ने से स्कूल को बंद करना पड़ा। हालांकि दिन में 10 बजे के बाद मौसम ने करवट ली। आसमान से सूरज की लुकाछिपी का खेल शुरू हुआ।
आधे घंटे बाद सूरज चमकने लगा और दिन में चटख धूप खिली रही। इससे लोगों को राहत मिली। कर्मचारियों ने दफ्तरों के बाहर गुनगुनी धूप में कामकाज निपटाया।
उधर, स्कूल और कॉलेज में तैयारियों को आखिरी रूप दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति पर आधारित नृत्य का मंचन किया गया।
इसके अलावा सामाजिक कुरितियों पर प्रहार करने वाले कार्यक्रमों को पेश करने की तैयारी की गई। उधर, शहर और कस्बों के चौक-चौराहों पर तिरंगे की बिक्री शुरू हो गई।