फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tips for exam

युवा पेज :::: प्रश्न को ठीक से पढ़कर दें उत्तर...मिलेगा अच्छा परिणाम

Fri, 19 Apr 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
tips for exam
फोटो-
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान और इतिहास विषय पर विद्यार्थियों को टिप्स
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में स्नातक के सम सेेमेस्टर की परीक्षा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बृहस्पतिवार को स्नातक के सम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गई हैं। जबकि परास्नातक के छात्रों की परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। ऐसे में कई छात्र परीक्षा के परिणाम को लेकर चिंतित रहते हैं। लेकिन शिक्षकों की माने तो छात्रों को परीक्षा में प्रश्नों को पढ़ कर उत्तर देना चाहिए। इससे प्रश्न के उत्तर गलत नहीं होंगे। वहीं दोनों विषयों में घटना का समय और स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता हैं। जब छात्र पढ़ाई करने बैठे, तो महत्वपूर्ण शब्दों को अंडर लाइन करें और नोट भी बनाएं। इससे प्रश्नों का रिवीजन करने में आसानी होगी।
-------
परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र पर दें विशेष ध्यान
विद्यार्थियों काे परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए पूरे वर्ष मन से पढ़ाई करनी चाहिए। यदि छात्र किसी कारण बस पढ़ाई नहीं कर पाए हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण शब्दों को विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रश्न पत्र पर भी ध्यान देना चाहिए। पढ़ते समय छात्र कई बार प्रश्न के उत्तर को रटने में लग जाते हैं। लेकिन स्नातक के छात्रों को महत्वपूर्ण शब्दों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। छात्र को सबसे अधिक पुरानी घटनाओं और उसके वर्ष को विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे प्रश्न के उत्तर देने में कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन

-डॉ. सरिता सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रभारी राजनीतिक विज्ञान सिद्धार्थ विश्वविद्यालय
------------
प्रश्न को पढ़ें, तथ्यात्मक उत्तर दें
छात्र परीक्षा के समय प्रश्न को पढ़ें। पढ़ कर उसका तथ्यात्मक उत्तर दें, जबकि कई छात्र प्रश्नों का घुमा कर उत्तर दें, ऐसे में छात्रों को परिणाम के समय अच्छा नंबर नहीं मिलता हैं। स्नातक के छात्र बहु विकल्पीय प्रश्न का उत्तर देते समय प्रश्न के बारे में अच्छे से जान लें। ऐसा अक्सर होता है कि छात्र को प्रश्न का उत्तर देते समय प्रश्नों को अधूरा पढ़ते हैं। इससे उनके उत्तर गलत हो जाते हैं। परास्नातक के छात्र प्रश्न पत्र के अनुसार ही उत्तर दें, तथ्यात्मक उत्तर देने से निर्धारित संख्या भी पूरा होता हैं। इससे छात्रों को अच्छा परिणाम मिलता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सच्चिदानंद चौबे, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रभारी इतिहास सिद्धार्थ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed