छापा मारकर तीन टिकट एजेंट को किया गिरफ्तार
भटनी (देवरिया)। सीआईबी भटनी व आरपीएफ देवरिया की टीम ने चौरीचौरा बाजार में छापेमारी कर मोबाइल की एक दुकान से तीन टिकट एजेंटों को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके पास से 1.32 लाख नगद, 89 रेल टिकट, तीन लैपटॉप और चार मोबाइल फोन भी बरामद किया।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीआईबी प्रभारी संजय राय, आरपीएफ निरीक्षक मनभरन की टीम ने मंगलवार को चौरीचौरा स्थित भोपा बाजार में मनोज की मोबाइल फोन की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान में टिकट बनाने रहे संजय जायसवाल, अमित जायसवाल व मनोज जायसवाल को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों के विरुद्ध देवरिया सदर आरपीएफ में केस दर्ज कराया गया है। सीआईबी प्रभारी संजय राय ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपितों ने करीब पांच हजार टिकट प्रतिबंधित आईडी से बनाए हैं। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में अग्रिम यात्रा के रेल टिकट सहित प्रतिबंधित सामान बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।