फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three teenagers seriously injured after collision with unknown vehicle, one referred

Deoria News: अज्ञात वाहन की टककर से तीन किशोर गंभीर, एक रेफर

Sun, 28 Jul 2024 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers seriously injured after collision with unknown vehicle, one referred
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर गौरी बुजुर्ग शिव मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन किशोर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक किशोर को मेडिकल कॉलेज देवरिया तथा अन्य दो किशोर को उपचार के लिए सीएचसी गौरी बाजार पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भटौलीखुर्द निवासी अमित (13) पुत्र राम सजन, आर्यन (13) पुत्र सुरेंद्र एवं ऋतिक (16) पुत्र जितई शनिवार की शाम गौरी बाजार केरामपुर चौराहे पर किसी काम से आए थे। जहां से तीनों एक साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। अभी वह गौरीखुर्द गांव के शिव मंदिर के समीप पहुंचे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस तथा आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए सीएचसी गौरी बाजार ले गए। जहां चिकित्सकों ने आर्यन को मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। अन्य का उपचार सीएचसी गौरी बाजार पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed