{"_id":"63f9cb06865835c67600e6e6","slug":"three-sweet-shops-burnt-to-ashes-due-to-gas-cylinder-pipe-burst-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गैस सिलेंडर का पाइप फटने से तीन मिठाई की दुकानें जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद बूझी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गैस सिलेंडर का पाइप फटने से तीन मिठाई की दुकानें जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद बूझी आग
Sat, 25 Feb 2023 02:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी खुखुंदू।
संवाद न्यूज एजेंसी खुखुंदू।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:17 PM IST
सार
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। गैस सिलेंडर का पाइप फटने से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
आग लगने से मची अफरा-तफरी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के स्थानीय चौराहे पर शनिवार सुबह गैस सिलेंडर का पाइप फटने से तीन मिठाई की गुमटियां जलकर राख हो गई। आगजनी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पिपरपाती निवासी ओमप्रकाश मद्धेशिया किराए पर दो गुमटियां लेकर खुखुंदू चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाते हैं। शनिवार की सुबह वह एक गुमटी में गैस सिलेंडर से मिठाई बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर का पाइप फट गया और गुमटी में आग पकड़ लिया।
विज्ञापन
आग की लपटे तेज होने से बगल में स्थित उनके दुसरी गुमटी और खुखुंदू निवासी दुर्गा मध्देशिया की गुमटी में भी आग पकड़ लिया। कुछ ही देर में तीनों गुमटियां जलकर राख हो गई। मुख्य चौराहे की घटना होने से पलभर में ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
आगजनी की इस घटना में फ्रीज, आलमारी, काउंटर, मिठाईयां सहित तकरीबन ढाई लाख का नुकसान होने की बात पीड़ितों द्वारा कही जा रही है। सूचना पर राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची थी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। गैस सिलेंडर का पाइप फटने से आग लगने की बात सामने आई है।