फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three students drowned while bathing in river at deoria

Deoria News: नदी में नहा रहे तीन छात्र डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया, एक की तलाश जारी

Sat, 22 Apr 2023 05:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Apr 2023 05:19 PM IST
सार

नीतीश उर्फ गोलू, दीपक और अमन गोर्रा नदी में नहा रहे थे। दोपहर बाद नहाने के दौरान वह गहराई जाकर डूबने लगे। बगल में चरवारे डूब रहे किशोरों की आवाज सुनकर बचाने को कूद पड़े। इस दौरान दीपक और अमन को ग्रामीणों ने बचा लिया, वहीं नीतीश गहरे पानी में डूब गया।

विज्ञापन
Three students drowned while bathing in river at deoria
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के गोर्रा नदी में नहाने के दौरान तीन छात्र डूबने लगे। शोर सुनकर नदी में कूदे चरवाहों ने दो किशोरों को बचा लिया। वहीं एक छात्र नदी में डूब गया। उसकी तलाश में स्थानीय गोताखोर और पुलिस की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को पचलड़ी गांव के राजू प्रसाद का बेटा नीतीश उर्फ गोलू (13), दीपक (12), अमन (13) गोर्रा नदी में नहा रहे थे। दोपहर बाद नहाने के दौरान वह गहराई जाकर डूबने लगे। बगल में चरवारे डूब रहे किशोरों की आवाज सुनकर बचाने को कूद पड़े।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: निकाह से इन्कार करने पर थाने पहुंची प्रेमिका, प्रेमी को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दीपक और अमन को ग्रामीणों ने बचा लिया, वहीं नीतीश गहरे पानी में डूब गया। वह रमायन सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। उसके डूबने की खबर सुनते ही परिजन नदी के किनारे पहुंच गए।

मां रंभा देवी बदहवाश होकर नदी के तट पर अपने बेटे को तलाश कर रोने लगी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बेटे के डूबने पर गमगीन पिता खुद को संभाल नहीं पाया, वह फफक-कर रो पड़ा। नीतीश के दो भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed