{"_id":"6ac54da1612d3b0ace0975ab","slug":"three-people-including-the-wife-of-the-teacher-who-committed-suicide-given-appointments-deoria-news-c-208-1-deo1009-193668-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुदकुशी करने वाले शिक्षक की पत्नी समेत तीन को नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुदकुशी करने वाले शिक्षक की पत्नी समेत तीन को नियुक्ति
Wed, 07 Oct 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन के तीन शिक्षकों कृष्णमोहन सिंह, अपर्णा तिवारी और ओंकार सिंह की सेवा बहाल कर दी गई है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजीयावन मौर्य ने सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया।
दोनों जीवित शिक्षकों को सेवा समाप्ति की तिथि से वेतन और अन्य देयकों का भुगतान मिलेगा। वहीं, दिवंगत शिक्षक कृष्णमोहन सिंह के मृत्यु की तिथि तक वेतन संबंधी लाभ देने के साथ उनके आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाएगा।
तीनों शिक्षकों की नियुक्ति जुलाई 2016 में हुई थी। शिकायत के बाद जुलाई 2021 से वेतन रोक दिया गया था। अक्तूबर 2021 में उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। इसके खिलाफ शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। फरवरी 2025 में कोर्ट ने तत्कालीन बीएसए को प्रकरण का मेरिट के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसी बीच 20 फरवरी 2026 को कृष्णमोहन सिंह ने गोरखपुर के गुलरिया क्षेत्र में अपने भाई के घर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट और वीडियो में उन्होंने तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और पटल सहायक संजीव सिंह पर प्रकरण के निस्तारण के लिए रुपये मांगने के आरोप लगाए थे। पत्नी की शिकायत पर दोनों समेत एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जांच के बाद शालिनी श्रीवास्तव और संजीव सिंह जेल में हैं।
मंगलवार को बीएसए ने अपर्णा तिवारी, ओंकार सिंह और कृष्णमोहन की पत्नी गुड़िया सिंह को कार्यालय बुलाकर सेवा बहाली के आदेश की प्रति सौंपी। बीएसए ने विद्यालय प्रबंधक को देय वेतन भुगतान की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार निर्णय लिया गया है।