{"_id":"67b0e98d56555a10620534d4","slug":"three-arrested-with-42-liters-of-country-liquor-deoria-news-c-208-1-deo1004-147269-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 42 लीटर देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 42 लीटर देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Sun, 16 Feb 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/प्रतापपुर। श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने 42 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी बाइक जब्त करते हुए कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश के बाद श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने बार्डर व क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है।
श्रीरामपुर प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर को सूचना मिली कि एक बाइक से शराब की खेप बिहार को जा रही है। इसके बाद उनके द्वारा गठित टीम भवानी छापर कस्बा से एक बाइक पर लदी कुल 210 पाउच अवैध देसी शराब जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों तस्कर गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के नेरुई गांव निवासी साहिल कुमार पुत्र अर्जुन मांझी, धीरज कुमार सिंह पुत्र हृदया सिंह व अजीत कुमार शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल कैलाश पटेल व कांस्टेबल मनीष कुशवाहा शामिल रहे।