फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three accused arrested for fatal attack on youth

Deoria News: युवकों पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for fatal attack on youth
लार। थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी बाइक सवार दो युवकों पर बुधवार की शाम धारदार हथियार से हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या की कोशिश सहित मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ और विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। मामला दो समुदाय के बीच का होने से एहतियात के तौर पर पुलिस मेहरौना और चुरिया में तैनात रही। घायल युवकों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी जयेंद्र सिंह व गिरीश नारायण सिंह बुधवार की शाम को चिकन की खरीदारी करने जा रहे थे। रामजानकी मार्ग पर मेहरौना के पास बाइक ओवरटेक करने पर बाइक सवार तीन युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच युवकों ने मुर्गे की दुकान पर रखा धारदार हथियार से गिरीश के सिर और जयंत के पीठ पर वार कर दिया। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से नाराज चुरिया गांव के लोग पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का दबाव बनाने लगे। मामला उग्र होते देख पुलिस ने देर रात वादी जयेंद्र सिंह की तहरीर पर अब्दुल समीर, साहिल शेख व आतिफ रजा निवासी मेहरौना पर हत्या की कोशिश सहित मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार आरोपियों को सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों गांवों में शांति कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed