Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ban imposed on arbitrary work and payments in Gram Panchayats

Deoria News: ग्राम पंचायतों में मनमाने काम और भुगतान पर लगी रोक

Fri, 13 Nov 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on arbitrary work and payments in Gram Panchayats
रुद्रपुर। ग्राम पंचायतों में मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराने और भुगतान करने पर रोक लगाने की तैयारी है। छठ पूजा को देखते हुए घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत और निर्माण के लिए प्रशासन ने नई प्रक्रिया निर्धारित की है। अब जिलाधिकारी की संस्तुति मिलने के बाद ही संबंधित कार्य शुरू हो सकेंगे और उनका भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार ने जनपद के सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि छठ पूजा के मद्देनजर ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले घाटों तक व्रती महिलाओं को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं। यदि घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत अथवा निर्माण की जरूरत है तो संबंधित एडीओ पंचायत ग्राम पंचायत सचिव के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार कार्ययोजना और आकलन तैयार कर डीपीआरओ कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

प्रस्ताव डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उनकी संस्तुति और कार्ययोजना की स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण या मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रशासन ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों दुर्गा पूजा के दौरान दशमी के दिन ग्राम पंचायतों में प्रकाश व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती के नाम पर प्रशासनिक मद से किए गए भुगतान को लेकर सवाल उठे थे। इस मामले में रुद्रपुर समेत जिले की कई ग्राम पंचायतों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। भविष्य में इस तरह के मनमाने और अनियमित भुगतान पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अब स्थलीय निरीक्षण और जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद ही कार्य कराने की व्यवस्था की गई है।

...
कोर्ट
डीएम के निर्देश पर जिले के सभी एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायतों में पड़ने वाले छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर मरम्मत एवं निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। कार्ययोजना डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
रतन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed