फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   This country is not in the UP polls: Lalu

उत्तर प्रदेश का नहीं यह देश का चुनाव है: लालू

Sun, 26 Feb 2017 10:31 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
This country is not in the UP polls: Lalu
बरहज और सलेमपुर के संयुक्त जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मईल के इंटर नेशनल कैंब्रिज स्कूल के प्रांगण में कहा कि यह उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। प्रधानमंत्री मोदी पाखंडी और धोखेबाजी है। इनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है। बिहार में मैने तो मोदी पटखनी दे दिया, अब उत्तर प्रदेश की बारी है। मतदाता अपने वोटों के जरिए ऐसा जवाब दे कि पीएम और उनका गुरु अमित शाह देश छोड़ अमेरिका में अपने जुड़वा भाई ट्रंप के पास चले जाए। 
विज्ञापन

मंच से चिर परिचित अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री जब वाराणसी आए तो कहे कि गंगा मईया ने मुझे बुलाया है। आज वहीं गंगा मईया अपने बेटे यानी मोदी को तलाश रहीं है। धर्म के नाम राजनीति करने वाले प्रधानमंत्री गंगा मईया को भी धोखा दिए। लोकसभा चुनाव में कहा था कि दिल्ली की कुर्सी पर बैठा दीजिए। इसके बाद विदेश से काला धान वापस मांगाकर सभी के खाते में 15 लाख रुपये देंगे। इस झांसे में आकर मतदाता कंफ्यूज हो गए। वादा पूरा करने के बजाए चुनावी जुमला बताकर भाजपा के नेता पल्ला झाड़ रहे है। ट्रंप और नरेंद्र मोदी जुुड़वां भाई है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री का जब पैर लड़खड़ाने लगा तो शमसान और कब्रिस्तान याद आने लगा है। मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। भाजपा झूठा वादा कर वोट बटोरने का कार्य कर रही है। सपा के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने सलेमपुर की सपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गौतम को जिताने की अपील की। समाजवादी युजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि प्रधानमंत्री एक मुख्यमंत्री को पराजित करने के लिए दिन रात एक किया है।
विज्ञापन

भाजपा मतलब भाग जलाओ पार्टी  
 विधानसभा रामपुर कारखाना के बैकुंठपुर के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार के  पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा  सरकार केवल वादा करती है, पूरा नही करती है। यूपी में कोई भाजपा का नेता नहीं है इसीलिए प्रधानमंत्री सहित सभी मंत्री लगे हैं। प्रचार में भाजपा जाति-धर्म की राजनीति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा कोई पार्टी नही है। भारतीय जनता पार्टी का अर्थ है भाग जलाव  पार्टी है। राज्य में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा भाई है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि  काला धन लाएंगे लेकिन अभी तक नहीं लाए। नोटबंदी से किसान और मजदूर अपना पैसा नहीं  निकाल पाए। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने बैंक में ही एक महिला का बच्चा हो गया, जिसका  नाम खजांची रखा गया। उसको मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो लाख रुपये दिया। जब वह बड़ा  हो जाएगा तो हम उसको बैंक मेनेजर की नौकरी देंगे प्रधानमंत्री ने कैशलेस की व्यवस्था  शुरू कर दी जबकि किसान मजदूर बहुत से ऐसे लोग हैं जो कैश लेस के बारे में कुछ  नहीं जानते हैं। मोबाइल चलाना ठीक से नहीं जानते हैं,एटीएम पेटीएम से पैसा निकालने  का ढंग नहीं है। हर रोज नियम बदलते रहते हैं। अमर सिंह ने भाजपा  से मिलकर सपा को तोडा था। किसानों की फसल का मूल्य कम है।  प्रधानमंत्री और भाजपा झूठ बोल रही है कि कर्जा माफ कर देंगे। सभा को संबोधित करते  हुए सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा केवल बड़े-बड़े वादे करती है। पीएम का बुलेट ट्रेन कहां गया? इस अवसर पर अखिलेंद्र शाही, इस्माईल अंसारी, दीपू, कुबेर मद्धेशिया आदि  मौजूद  रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed