फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves stole jewelry and valuables including cash kept in the house

Deoria News: चोरों ने घर में रखे नकदी सहित जेवर और कीमती सामान उड़ाया

Thu, 15 Jun 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelry and valuables including cash kept in the house
बरहज के बिजौली में हुई चोरी के बाद खेत में बिखरे सामान संवाद
घर से कुछ दूरी पर मिला टूटा बॉक्स और बिखरे सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी अविनाश सिंह पुत्र रवींद्र प्रताप सिंह के घर में बुधवार की रात चोरों ने नकदी सहित जेवर और कीमती सामान उड़ा दिए। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी होने पर घर में खलबली मच गई। चोरी को लेकर गांव में दहशत है।

अविनाश सिंह के घर के सदस्य अपने-अपने कमरों में सोये हुए थे। इसी बीच चोर घर में घुस गए। चोर ब्रीफकेश और बॉक्स घर से उठा ले गए। पुलिस को दिए तहरीर में कहा गया है कि पेंडल सेट, चेन, मंगलसूत्र, पांच अंगूठी, चांदी के बच्चों के कड़े और करीब 30 हजार नगदी चोरी गया है। चोरी की घटना की जानकारी होने पर दरवाजे पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed