फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was screaming and shouting as the bodies of both teenagers arrived at the door.

Deoria News: दोनों किशोरों का शव दरवाजे पर आते ही मची चीख-पुकार

Tue, 28 Apr 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
There was screaming and shouting as the bodies of both teenagers arrived at the door.
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के चनुकी घाट पर नहाते समय एक दिन पूर्व डूबने से मृत दो किशोरों का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उनके गांव कोठिलवा पहुंचा। शव दरवाजे पर पहुंचते ही परिवार में दोनों परिवार के लोगों की चीख पुकार से सबकी आंखें गमगीन हो गईं।
विज्ञापन

दरवाजे पर गांव लोगों की भीड़ उमड पड़ी थी। उस समय सबकी आंखें नम हो चली थी। धार्मिक कर्मकांड के बाद दोनों शवों को गांव के दक्षिणी सीमा में धारहनिया पुल के पास श्मशान घाट पर ले जाया गया। वहां दोनों शवों को अलग-अलग चिता बनाकर दाह संस्कार कर दिया गया।अतुल कुशवाहा के शव को उसके पिता रामसेवक और किशन गुप्ता केशव को उसका छोटा भाई कृश गुप्ता ने मुखाग्नि दी। उस समय पहुंचे सभी की आंखें नम हो गई थी.।
विज्ञापन


बता दें कि अतुल कुशवाहा और किशन गुप्ता गांव के दो अन्य किशोर प्रियांशु और रंजन के साथ गंडक के चनुकी घाट पर रविवार को नहाने गए थे। नहाते समय चारों किशोर नदी में डूबने लगे थे। आसपास के लोगों ने पानी में उतरकर दो प्रियांशु और रंजन को बाहर निकला। परंतु अतुल कुशवाहा और किशन गुप्ता का शव घंटो बाद मिला। पुलिस ने शव को पहचान कराने के बाद पीएम में भेज दिया था। पीएम होने के बाद दोनों का शव सोमवार को देर सायं गांव के दक्षिण श्मशान घाट पर ले जाकर दाह संस्कार कर दिया गया। थाना अध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि दोनों शवों का दाह संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed