{"_id":"695aacd7a87c77854e0ee5eb","slug":"there-was-a-huge-traffic-jam-in-salempur-the-ambulance-was-stuck-for-half-an-hour-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-171799-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सलेमपुर में लगा भीषण जाम...आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सलेमपुर में लगा भीषण जाम...आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस
Sun, 04 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। वाहन चालकों की मनमानी के चलते रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन रोड पर करीब 30 मिनट तक एक एबुलेंस जाम में फंसी रही। जाम के कारण आम लोगों के साथ-साथ मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। इससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
गांधी चौक से अस्पताल जाने वाली सड़क से जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन के प्रयास के बावजूद वाहन चालकों की मनमानी बंद नहीं हो रही है। जानकारी के अनुसार, सब्जी के थोक विक्रेताओं की ओर से ई-रिक्शा पर सड़क किनारे सब्जी बेची जा रही है। इसके अलावा दुकानदारों, ग्राहकाें व वाहन चालक भी सड़क पर ही वाहन खड़ी कर दे रहे हैं। इससे मार्ग संकरा हो गया है। सुबह के समय जब आवाजाही अधिक होती है तब स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
इसी अव्यवस्था के चलते रविवार की सुबह यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मरीज के परिजन परेशान नजर आए और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते दिखे। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
वार्ड नंबर छह के सभासद अशोक कुमार और वार्ड नंबर 12 के पूर्व सभासद प्रदीप यादव ने सड़क के दोनों ओर पटरी पर लग रहीं सब्जी की दुकानों और अतिक्रमण को जाम की मुख्य वजह बताया। उन्होंने तहसील प्रशासन और पुलिस से अतिक्रमण हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से नियमित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि आपात सेवाओं में बाधा न आए और लोगों को राहत मिल सके।