फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was a commotion in the queue at the gas agency...the police had to be called.

Deoria News: गैस एजेंसी पर कतार में हंगामा...बुलानी पड़ी पुलिस

Mon, 23 Mar 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
There was a commotion in the queue at the gas agency...the police had to be called.
गैस एजेंसी में उमड़ी भीड़।
सलेमपुर। नगर स्थित एक गैस एजेंसी कार्यालय पर रविवार को पर्ची कटाने और केवाईसी कराने पहुंचे उपभोक्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कुछ उपभोक्ता आपस में विवाद शुरू कर दिए। जिसके चलते करीब आधे घंटे तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह नगर के एक गैस एजेंसी पर केवाईसी और गैस के बुकिंग के लिए उपभोक्ता पहुंचे। धीरे धीरे उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यालय गेट से लेकर सड़क तक उपभोक्ता कतार में खड़े हो गए।
विज्ञापन

दोपहर बाद केवाईसी, बुकिंग और पर्ची काटने के दौरान बार-बार सर्वर फेल होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी बीच आगे पीछे को लेकर दो उपभोक्ता आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर एजेंसी के संचालक मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ जिसके बाद उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर शांत किया।उपभोक्ताओं का आरोप है कि तकनीकी समस्याओं के कारण घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी को लेकर आपसी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची थी।
दो उपभोक्ता आपस में विवाद कर लिए थे। दोनों को समझाबुझा कर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed