{"_id":"662ab8273b3e02a24e045827","slug":"there-is-no-sign-of-relief-for-four-days-now-deoria-news-c-208-1-deo1004-124175-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अभी चार दिन राहत के नहीं दिख रहे आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अभी चार दिन राहत के नहीं दिख रहे आसार
विज्ञापन
स्कूल से छुट्टी के बाद चिलचिलाती धूप व लू के बीच घर जाते बच्चे।संवाद
-पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार, सुबह नाै से शाम पांच बजे तक सड़कों पर पसर जा रहा सन्नाटा
- तेज धूप के साथ भीषण गर्मी की तपिश से लोग परेशान, अधिकतम के बाद अब न्यूनतम दो डिग्री चढ़ेगा पारा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज धूप के साथ भीषण गर्मी की तपिश से लोग परेशान हैं। आसमान से बरस रही आग से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। गर्मी प्रतिदिन अपना अलग-अलग रूप दिखा रही है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सड़कों पर सन्नाटा रहा और आसमान से आग बरसती रही।
हीट वेब के चलते लोग मुंह में रूमाल बांधकर सड़कों पर देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक इसी तरह की गर्मी और लू चलने की संभावना है। सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। गर्मी से लोग बेहाल रहे। दिन में चल रही हल्की हवा सूरज के तेवर के आगे फेल रही। सुबह नाै बजे के बाद सड़कों पर लोग निकलने से परहेज करने लगे। जो लोग जरूरी काम से निकले उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह ढककर रखा। मौसम के जानकारों के अनुसार अभी पारा और चढ़ने का अनुमान है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
देर शाम तक देखने को मिल रहा तपिश का असर, घरों में दुबके रह रहे लोग
इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। लोगों का सड़कों पर चलना दुश्वार है, दिन का पारा चढ़ने के कारण गर्मी से लोग बेहाल है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के मार्गों पर चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण सन्नाटा पसरा रहा। एक्का-दुक्का राहगीर सफर करते देखे गए। जिले में तापमान लगातार चढ़ता रहा है। दिन ब दिन तल्ख होती के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि दोपहर के समय आसमान से आग बरस रही है। एक तरफ चिलचिलाती धूप और दूसरी तरफ गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम-काज होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। तपिश का असर देर शाम तक रहा।
-- -- -- -- -- -
पंखा और कूलर से भी राहत नहीं
सूरज डूबने के साथ ही उमस ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ रही गर्मी का असर इस कदर है कि पंखा और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही हैं। सड़क पर निकल रहे लोग रुमाल और गमछे का सहारा ले रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
छोटे-छोटे बच्चों का रहा बुरा हाल, तपिश से लाल हो गए थे चेहरे
बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बेहद गर्म रहा। स्थिति यह है कि सूरज की किरणें आग बरसा रही हैं। स्कूल-काॅलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं व छोटे-छोटे बच्चों का बुरा हाल रहा। दोपहर स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चों के चेहरे तपिश में लाल हो गए। अधिकतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बिजली कटने से लोगों को हुई दिक्कत
सुबह पहर से गर्मी पड़ने का अहसास सूर्य दे रहे थे। दोपहर होते होते गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ गई। कुछ हिस्सों में बिजली गुल होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऑफिस में कर्मचारी भी फाइलों के जरिये गर्मी भगाते दिखे। दोपहर बाजार व सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के चलते ठंडा और पेय की दुकानों में लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग अपने घरों से निकलने में परहेज करते रहे। बहुत जरूरी होने पर ही गमछा से चेहरा ढककर बाहर निकले।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दुपट्टे से चेहरा ढककर निकलीं कामकाजी महिलाएं
बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बेहद गर्म होने पर कामकाजी महिलाओं को खासा परेशान होना पड़ा। ऐसे में महिलाएं दुपट्टे से चेहरा ढककर छतरी की छांव में ही गंतव्य को रवाना हुईं।
-- -- -
ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ी
भीषण तपिश में राहत महसूस करने के लिए लोग ठंडे पेयों का सहारा ले रहे हैं। शहर के सिविल लाइन रोड, कचहरी, मेडिकल कॉलेज रोड सहित सहित अन्य इलाकों में ठंडे पेयों के ठेलों में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
धूप और उमस भरी गर्मी कर रही बीमार
बढ़ते तापमान के बीच चिलचिलाती धूप लोगों को बीमार कर रही है। देवरिया कॉलेज में मरीजों की ओपीडी लगातार बढ़ रही है। उल्टी, दस्त, हीट स्ट्रोक से लेकर चर्म रोग के मरीजों की ज्यादा है, जिसकी वजह से इन विभागों की ओपीडी में भीड़ देखी जा रही है। चर्म रोग विभाग की ओपीडी में भी भीड़ देखने को मिल रही हैं। इनमें सबसे अधिक धूप से एलर्जी वाले हैं। इन्हें खुजली, दाद, शरीर पर लाल दाने होने की शिकायत है। धूप का असर इतना ज्यादा है कि लोगों की त्वचा तक जल जा रही है। बच्चों में भी उल्टी, दस्त और डायरिया के मामले तेजी से बढ़े हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आने पांच दिन पारा रहेगा 43
जिले का पारा बुधवार को 42 डिग्री सेल्सियस आंका गया था, जो बृहस्पतिवार को पार कर 43 डिग्री तक पहुंचा गया। आने वाले पांच दिनों तक पारा कम होने की बजाय 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। आने वाले पांच दिनों के तापमान पर गौर करें तो अधिकतम जहां 43 डिग्री सेल्सियस है वहीं न्यूनतम 28 के करीब रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दिन अधिकतम न्यूनतम
शुक्रवार 43 28
शनिवार 43 28
रविवार 43 26
सोमवार 43 28
मंगलवार 43 26
-- -- -- -- -- -- -- -- --
तीखी धूप के बीच पछुआ हवा बरपाएगी कहर
जिले में जारी भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को तापमान 43 रहेगा, इस दिन हवा की रफ्तार भी 34 किमी प्रति घंटा के करीब रहेगी। हालांकि शनिवार को इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को एक बार फिर हवा की रफ्तार 32 के करीब होगी। सोमवार व मंगलवार को हवा की रफ्तार 31 किमी प्रति घंटा रहेगी। मंगलवार को इसकी रफ्तार 26 के करीब पहुंच जाएगी। शुक्रवार व शनिवार को हवा की रफ्तार काफी कम महज 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बहेगी, जिससे कुछ हद तक लोगों को लू के थपेड़ों से निजात मिलेगी, लेकिन गर्मी का प्रकोप बदस्तूर जारी रहेगा।