{"_id":"64a06fc7c01a5feaf308ec49","slug":"there-are-unlimited-opportunities-for-self-employment-in-animal-husbandry-dm-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-273-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन में है स्वरोजगार के असीमित अवसर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालन में है स्वरोजगार के असीमित अवसर : डीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय पशुधन मिशन, पशुपालन को उद्यम के रूप में स्थापित करते हुए आजीविका संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से योजना संचालित की गई है। पशुपालन में स्वरोजगार के असीमित अवसर हैं। युवा इन योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार कर सकते हैं। जनपद की भौगोलिक परिस्थिति भी पशुपालन के अनुकूल है।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उद्यमी के पास उसके नाम से भूमि या उसके नाम से पंजीकृत किराएनामा होना चाहिए। लाभार्थी संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षित तथा उस क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
भेड़, बकरी फार्म एक में 100 मादा व पांच नर के लिए 1800 वर्ग फीट का शेड, इतने ही एरिया का खुला स्थान एवं चारा के लिए एक एकड़ भूमि की आवश्यकता तय की गई है। इसमें लागत 20 लाख होगी, जिसमें सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत अधिकतम) 10 लाख है।
विज्ञापन
इसी प्रकार भेड़, बकरी फार्म दो में 200 मादा एवं 10 नर के लिए शेड के लिए 3600 वर्ग फीट, खुला स्थान 3600 वर्ग फिट एवं चारा के लिए दो एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गई है। लागत 40 लाख आएगा। इसमें 20 लाख रुपये सब्सिडी मिलेगी। भेड़, बकरी फार्म तीन में 300 मादा, 15 नर के लिए 5400 वर्ग फिट का शेड, इतने ही क्षेत्र में खुला स्थान एवं चारा के लिए तीन एकड़ भूमि की आवश्यकता तय की गई है। इस पर लागत 60 लाख आएगी, जबकि 30 लाख रुपये सब्सिडी मिलेगा। भेड़, बकरी फार्म चार में 400 मादा एवं 20 नर होंगे। इसके लिए 7200 वर्ग फीट में शेड व इतने ही क्षेत्र खुला स्थान एवं चारा के लिए चार एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गई है। इस पर लागत 80 लाख आएगी, जिसमें 40 लाख रुपये सब्सिडी मिलेगी। भेड़, बकरी फार्म में 500 मादा एवं 25 नर के लिए 9000 वर्ग फीट में शेड, इतना ही खुला स्थान एवं चारा के लिए पांच एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। इस पर एक करोड़ लागत आएगी, जिसमें 50 लाख रुपये सब्सिडी मिलेगी
-- -- -- -- -- -- --
एक हजार प्रति लेयर बर्ड हैचरी बुडर इकाई में शेड के लिए दस हजार वर्ग फिट भूमि की होगी जरूरी
कुक्कुट फाॅर्म में 1000 प्रति लेयर बर्ड हैचरी बुडर इकाई के लिए शेड के लिए 10000 वर्ग फिट भूमि की आवश्यकता होगी। इस पर 50 लाख की लागत आएगी, जबकि 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। चारा उत्पादन साइलेज मेंकिंग यूनिट में शेड के लिए 5000 वर्ग फीट भूमि की आवश्यकता पड़ेगी। इस पर लागत 50 से 100000 रुपये आएगी। इसमें लागत की 50 प्रतिशत सब्सिडी निर्धारित की गई है।
चारा उत्पादन फिल्ड ब्लाक यूनिट, पूर्ण मिश्रित आहार में शेड के लिए 9000 वर्ग फीट भूमि की आवश्यकता होगी। इस पर लागत 50 लाख से एक करोड़ रुपये आएगी। इसमें 50 प्रतिशत सब्सिडी होगी।