{"_id":"652ec8583be1986dcd02c736","slug":"theft-of-rs-37-lakh-could-not-be-revealed-even-after-four-months-deoria-news-c-208-1-deo1001-10561-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार माह बाद भी 37 लाख की चोरी का नहीं हो सका खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार माह बाद भी 37 लाख की चोरी का नहीं हो सका खुलासा
Tue, 17 Oct 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
चनुकी। एक ही रात तीन घरों में हुई 37 लाख की चोरी की घटना का चार माह बाद भी लार पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इसे लेकर पीड़ित लगातार थाने के चक्कर लगा कर घटना के खुलासे की मांग कर रहे हैं।
लार थाना क्षेत्र के संजाव गांव में 19 जून की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था। इसमें कुल 37 लाख रुपये की चोरी हुई थी। गांव के डाॅ. अजय कुमार दूबे का परिवार उमस भरी गर्मी की वजह से छत पर सोया था। चोरों ने घर की खिड़की का ग्रिल खोलकर एक कमरे में से गहने और नकदी सहित लगभग 15 लाख का सामान चोरी कर लिया। बगल में राजेश दूबे का दो मंजिला मकान है। घर के लोग नीचे हाल में सोए थे। चोर दो मंजिला कमरे के खिड़की का ग्रिल खोलकर अंदर प्रवेश कर गए और गहने नकदी लगभग 20 लाख का सामान उठा ले गए। इसी रात में कृष्णा गुप्ता के घर में घुस कर चोर लगभग दो लाख का सामान चुरा ले गए।
एक ही रात हुई चोरी के मामले में अजय सहित अन्य लोगों की तहरीर पर पुलिस केस तो दर्ज कर ली, लेकिन घटना के चार माह दिन बाद भी इसका खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ित अजय दूबे ने बताया कि घटना के बाद कई एसओ आए, लेकिन किसी ने घटना का खुलासा करने की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जितने थानाध्यक्ष आए सभी से मिलकर घटना की जानकारी दी गई है। सभी लोग केवल आश्वासन देते हैं। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि अभी मैं जल्द ही आया हूं। चोरी की घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।