फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft of cash and jewelery by breaking the lock of the house

Deoria News: घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी

Wed, 21 Aug 2024 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash and jewelery by breaking the lock of the house
देवरिया। शहर के चटनी गढ़ही स्थित एक नव निर्मित मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर को खंगाल दिया। चोर सोने के आभूषण व नकदी चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिहार प्रात के सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के बलहूं के रहने वाले ओमप्रकाश सिंह शहर के चटनी गढ़ही स्थित वृंदावन कालोनी में अपने नवनिर्मित मकान में परिवार के साथ रहते है। मकान में इन दिनों काम चल रहा है, जिसमें लेबर, मिस्त्री काम कर रहे हैं। प्रतिदिन की भांति रविवार को वह गौरीबाजार स्थित अपने एक रिश्तेदार के ईंट भट्टे पर कार्यभार संभालने चले गए। वहीं उनकी पत्नी छोटे बेटे अनुभव की तबियत बिगड़ने पर दिन में करीब तीन बजे अस्पताल लेकर चली गई। घर में केवल बड़ा बेटा आर्यन मौजूद था। शाम को मकान का काम कर रहे लेबर मिस्री को बड़े बेटे ने 3500 रुपये का भुगतान किया और मकान में ताला बंद कर पास के चौराहे पर सब्जी खरीदने चला गया। सब्जी खरीदकर जब लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और आलमारी में रखा नगदी व आभूषण में बड़ा मंगलसूत्र, झुमका तीन सेट, चार अंगुठी, तीन जोड़ी पायल समेत अन्य जेवरात गायब था। मकान मालिक ने काम कर रहे लेबर व मिस्री पर चोरी का शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed