फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft at poultry farm solved

Deoria News: मुर्गी फार्म में चोरी का पर्दाफाश

Sat, 25 Jul 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Theft at poultry farm solved
देसही देवरिया। अवरही गांव स्थित मुर्गी फार्म में 17 जुलाई की रात को मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर चोरी के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

महुआडीह थाना क्षेत्र के अवरही गांव के जावेद खान का गांव के बाहर मुर्गी फार्म है। 17 जुलाई की रात को चोर फार्म का ताला तोड़कर दो बैटरी और एक इन्वर्टर चुरा ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम को अज्ञात पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने चोरी के आरोप में असगर (24), मुशीर (25) निवासी अवरही, थाना महुआडीह को दबोचा। महुआडीह के थानेदार अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की तलाशी लेने पर चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में इन आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed