{"_id":"6928a38d15daad3d3500c370","slug":"the-youth-threatened-the-victims-family-and-they-filed-a-complaint-deoria-news-c-208-1-deo1009-168938-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक ने दी धमकी, पीडि़त परिवार ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक ने दी धमकी, पीडि़त परिवार ने की शिकायत
Fri, 28 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में आठ माह पहले हुए दोहरे हत्याकांड मामले में मृतक के परिजनों ने रिश्तेदारी में आए एक युवक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक मंदबुद्धि का बताया जा रहा है। उसे डांट फटकार कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। खुखुंदू क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव निवासी स्व. तारकेश्वर गुप्ता के बेटे आदित्य गुप्ता और दिनेश गुप्ता के बेटे सचिन गुप्ता ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव में अपने नाना के घर आए मनीष यादव ने बुधवार की रात दरवाजे पर आकर अपशब्द बोलते हुए पूर्व के मुकदमे को वापस लेने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं दरवाजे पर ही फोन से किसी से बात कर दो हत्या के बाद और तीन हत्या करने की भी धमकी देने लगा। यह बात सुनकर मृतक के परिजन डर गए।
उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची 112 पुलिस मनीष को हिरासत में लेकर थाने चली आई। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ करना शुरू किया तो वह थाने में ही उछल-कूद करने लगा। मौके पर पहुंचे घरवालों ने बताया की मनीष मंद बुद्धि का है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही थी। फिर भी उसे सख्ती से डांट कर थाने पहुंचे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन उसे लेकर दवा कराने चले गए।