फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The youth appealed to the Chief Minister for justice

Deoria News: युवक ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Tue, 18 Jul 2023 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
The youth appealed to the Chief Minister for justice
जनता दर्शन में चाचा पर भैंस, पड़िया पर कब्जा करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाया

देवरिया। जिले के भटनी क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मुख्यमंत्री से भैंस और पड़िया दिलाने की गुहार लगाई है। उसने मुख्यमंत्री से जनता दर्शन में चाचा से भैंस, पड़िया (भैंस का बछड़ा) और दूध दिलाने की मांग की है। शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचने पर पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।

भटनी नगर के रामपुर खुरहुरिया वार्ड निवासी अजय कुमार सिंह ने जनता दरबार में मुख्यमंत्री से अपने चाचा की शिकायत की है। बताया कि उसके चाचा एडवोकेट हैं। वह मां को बरगला कर भैंस, पड़िया पर कब्जा कर लिए हैं। दोनों को अपना बताकर पीड़ित को इनसे दूर रहने की धमकी देते हैं। वहीं भैंस का दूध मांगने पर जान से मारने की बात करते हैं। कई बार इसकी शिकायत जिलाधिकारी, एसपी और स्थानीय थाने में की गई, लेकिन न्याय नहीं मिला। इससे परेशान पीड़ित ने चार दिन पूर्व इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने पर अधिकारियों की सांसें फूलने लगीं। जिम्मेदार अफसरों ने आनन-फानन इसकी रिपोर्ट भटनी थाने से मांगी। एसओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने में बुलाया। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित और उसके चाचा को थाने में बुलाया गया है। जांच कर मामले का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed