फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The wedding procession returned without Sindoordaan in Pidra

Deoria News: पिडरा में बिना सिंदूरदान लौटी बरात

Sun, 07 Dec 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession returned without Sindoordaan in Pidra
सुकरौली। हाटा कोतवाली के पिडरा के टोला लक्ष्मनपुर में शुक्रवार की रात एक बारात बिना सिंदूरदान के ही वापस लौट गई। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुअवा बुजुर्ग निवासी शिवनारायण निषाद अपने लड़के पप्पू कुमार की शादी हाटा कोतवाली के पिड़रा के टोला लक्ष्मनपुर निवासी रामनगीना निषाद की लड़की सिरजावती के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ बारात गांव में पहुंची तो लड़की पक्ष ने वर पक्ष का जमका स्वागत किया। द्वार पूजा के बाद विवाह की रश्में शुरू होने के साथ ही बाराती भी भोजन कर लिए थे। इसके बाद किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की पक्ष के लोगों ने शादी और कन्यादान से मना कर दिया। इसके बाद पूरा माहौल गमहीन हो गया और हर तरफ उदासी छा गई। आस-पास के लोगों ने दोनों पक्ष को मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन पाई। दूल्हे के पिता ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन बाद दोनों पक्ष के राजी न होने पर दोनों पक्ष को थाने ले गई। बात नहीं बनने पर दूल्हे को बिना शादी किए ही वापस घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed