फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Union Budget will give wings to the dream of a developed India.

Deoria News: विकसित भारत के सपनों को पंख देगा केंद्रीय बजट

Sun, 15 Feb 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 15 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The Union Budget will give wings to the dream of a developed India.
जिला पंचायत सभागार में बजट चौपाल को संबो​धित करते सदर विधायक शलभ म​णि त्रिपाठी, संवाद
देवरिया। देवरिया विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय बजट-2026 पर रविवार को जिला पंचायत सभागार में चौपाल आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय बजट की खूबियों पर चर्चा की गई। बजट को आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम बताया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है जो विकसित भारत के सपनों को पंख देगा। उन्होंने बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रावधानों का उल्लेख किया। श्री मणि ने कहा कि बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के सार्थक प्रयास भी शामिल हैं जो देश में बेरोजगारी को कम करने में सहायक साबित होंगे।
विज्ञापन

चौपाल की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री प्रमोद शाही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, नीरज शाही, व्यापारी नेता हरेंद्र जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख पिंटू माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed