{"_id":"68f2af2a975be5550d011636","slug":"the-traffic-system-in-the-city-will-remain-changed-for-four-days-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165930-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार दिन बदली रहेगी शहर में यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार दिन बदली रहेगी शहर में यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
देवरिया। धनतेरस, दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 18 से लेकर 21 सितंबर तक रूट डायवर्जन रहेगा। सुबह 8.30 से रात दो बजे तक भारी वाहनों का ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, बड़ी बसें, मिक्सर वाहन, गैस सिलिंडर, डीजल पेट्रोल ट्रैक्टर आदि वाहनों यातायात डायवर्जन किया जाएगा।
शहर के सोनूघाट चौराहा सलेमपुर की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का सोनूघाट चौराहा से पिपरपाती नहर मार्ग पर डायवर्जन किया जाएगा। यह वाहन पिपरपांती चौराहा, धनौती तिराहा एवं डुमरी तिराहा होकर के अपने गन्तव्य को जाएंगे। सब्जी, फल मंडी के वाहन मंडी तक ही आएंगे। सलेमपुर की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहन रूद्रपुर मोड़ तिराहा से कतरारी तिराहा होकर अमेठी तिराहा से रामलक्षन मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। कतरारी मार्ग अमेठी तिराहा की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का रामलक्षन तिराहा पर डायवर्जन किया गया है। गोरखपुर की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का पाण्डेय चकमार्ग पर डायवर्जन किया गया है। गोरखपुर ओवरब्रिज उत्तरी छोर से जो भी शेष बचे भारी व्यवसायिक वाहन अगर पुरवां चौराहा की तरफ से आ जाएंगे तो उन वाहनों को सोमनाथ मन्दिर की तरफ डायवर्जन कराया जाएगा। बालाजी मन्दिर, देवरिया कसया रोड से आने वाले समस्त प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहन को वाहन धनौती तिराहा से आगे आ जाएंगे। उन वाहनों का सोमनाथ मंदिर की तरफ डायवर्जन कराया जाएगा। बरियारपुर की तरफ से आने वाले समस्त भारी व्यवसायिक वाहन अपने सुविधानुसार धनौती मार्ग व सोनूघाट की तरफ से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। कोतवाली तिराहा से कोई भी ई-रिक्शा, टैंपू मोतीलाल रोड पर नहीं जाएंगे। मोतीलाल रोड तिराहा से कोई भी ई-रिक्शा, टेंपू कोतवाली मार्ग पर नहीं जाएंगे। कोआपरेटिव से कोई भी ई-रिक्शा, टेंपो हनुमान मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे। हनुमान मंदिर से कोई भी ई-रिक्शा, टेंपो कोआपरेटिव की तरफ नहीं जाएंगे। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।