{"_id":"696e76a6ca1b68862506a5f4","slug":"the-teams-of-bahor-dhanauti-and-belvania-reached-the-semi-finals-deoria-news-c-208-1-deo1014-172928-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बहोर धनौती और बेलवनिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बहोर धनौती और बेलवनिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
Mon, 19 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
पड़री बाजार। फुलवरिया बाबा ब्रह्म स्थान पड़री बाजार के खेल ग्राउंड पर चल रहे फुलवरिया बाबा जिला स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में सोमवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल में बेलवनिया की टीम ने भाटपाररानी को और दूसरे में बहोर धनौती की टीम ने महुई पांडेय की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि आनंद श्रीवास्तव सोनू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद शुरू हुए मैच में बेलवनिया की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। भाटपाररानी की टीम को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल मे जगह बना ली।
दूसरे मैच में बहोर धनौती और महुंई पांडेय की टीम के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। मैच के 55 वें मिनट में बहोर धनौती के खिलाड़ी ने एक गोल करके अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। मैच के रेफरी धनेश यादव रहे। इस दौरान चंदू गोंड़, उमेश कुमार, आनंद हरेराम गुप्ता, कमाल अंसारी अंकुर पांडेय मौजूद रहे। संवाद