फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The sun is getting harsher...the mercury has risen three degrees above normal.

Deoria News: तल्ख होती जा रही धूप...पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पहुंचा

Mon, 23 Feb 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The sun is getting harsher...the mercury has risen three degrees above normal.
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। दिन में तीखी धूप और रात में सिहरन का दौर चल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 89 प्रतिशत तथा न्यूनतम 55 प्रतिशत रही। हवा दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से 4.8 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से चली। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। पश्चिमी दिशा से हवा सामान्य से तेज गति से चल सकती है और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फसलों की नियमित सिंचाई एवं देखरेख पर विशेष ध्यान दें।

गेहूं में हल्की सिंचाई की सलाह
- कृषि विशेषज्ञ डॉ. बीआर मौर्य ने बताया कि रबी फसलों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें। बताया कि गेहूं में दाना भराव की अवस्था पर नमी बनाए रखना जरूरी है। सरसों व दलहनी फसलों में कीट और रोग की नियमित निगरानी करें। पानी की बचत के लिए सुबह या शाम के समय सिंचाई करें। सब्जियों की खेतों में नमी संरक्षण हेतु मल्चिंग या हल्की गुड़ाई लाभकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed