फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The roof of a house under construction collapses, one dead, five injured

निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक की मौत, पांच घायल

Tue, 14 Dec 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The roof of a house under construction collapses, one dead, five injured
निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर के मस्जिद वार्ड में निर्माणाधीन मकान की छत ढह गई। छत निर्माण में जुटे एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य मजदूर घायल हो गए। तीन को जिला अस्पताल भेजा गया। मलबे से शव को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
मस्जिद वार्ड के रानी के बागीचे में रघुवर गुप्ता के निर्माणाधीन मकान की छत मंगलवार को लग रही थी। करीब तीन बजे अचानक निर्माणाधीन छत ढह गई। काम में जुटे मजदूरों में भगदड़ मच गई। लिंटर का मलबा एक मजदूर के ऊपर गिर गया। वह मलबे में दब गया। शटरिंग पर चढ़े पांच मजदूर नीचे गिर कर घायल हो गए। मौके पर जुटे लोग और प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, सीओ जिलाजीत, चेयरमैन के प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला बचाव में जुट गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नगर पंचायत की जेसीबी से निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़कर व मलबा हटा कर शव को बाहर निकाला गया। मलबे में दबने से करमेल बनरही गांव के अशोक यादव (40) की मौत हो गई। हादसे में सीताराम, राजाराम और नन्हे राजभर निवासी सेखुई गौरीबाजार सहित पांच मजदूर घायल हो गए। मौके पर कार्य कर रहे मजदूर घटना होते ही फरार हो गए। नन्हे की हालत नाजुक बनी है। हादसे से पूरे मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर से बहोश गई मां
निर्माणाधीन मकान के मलबे में दबने से मरे मजदूर अशोक की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। करमेल बनरही गांव के अशोक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार को वह घर से मजदूरी करने के बाद शाम को बाजार से सामान खरीद कर वापस लौटने की बात बोल कर निकले थे। पत्नी फूला देवी बच्चे गुड़िया, मुन्नी और रिंकेश उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे। मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। मृतक की मां सुभावती बेटे की मौत की खबर पर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed