फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The procession of the seventh day of Moharram took place amidst the days of Hussain.

Deoria News: या हुसैन.. की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम की सातवीं का जुलूस

Mon, 15 Jul 2024 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The procession of the seventh day of Moharram took place amidst the days of Hussain.
मोहर्रम के सातवी जुलूस में अजादारों ने दिखाया करतब।संवाद
-उलेमाओं ने कर्बला के मंजर पर रोशनी डाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मोहर्रम की सातवीं का जुलूस रविवार शहर में निकाला गया। इस दौरान या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस के साथ चल रहे विभिन्न अखाड़ों के अजादारों ने तलवारबाजी और लाठी के करतब दिखााए। कर्बला के मंजर को याद कर जुलूस में शामिल हर शख्स की आंखें नम दिखीं।
मोहर्रम का महीना हजरत इमाम हुसैन की शहादत से जुड़ा है। मोहर्रम के सातवीं से 10वीं तक इमाम हुसैन की याद में जुलूस निकाला जाता है। रविवार की शाम को शहर के अबूबकर नगर स्थित स्टार क्लब अब्बासिया अखाड़ा के अजादारों ने सातवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला। इस्लामिया अखाड़ा देवरही, चांद क्लब, स्टार क्लब, नाइन स्टार क्लब अलीनगर और अबूबकर नगर के स्टार क्लब अखाड़ा के अजादारों ने जुलूस में तलवारबाजी और लाठी के करतब किए। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ता गया। अबूबकरनगर निवासी एवं हॉकी के सीनियर खिलाड़ी जफर मंसूर ने बताया कि लठिया सालार क्लब के खिलाड़ी इस साल जुलूस के दौरान नया करतब दिखाने की तैयारी में हैं। जुलूस में शामिल लोग या हुसैन... या हुसैन की सदाएं करते रहे।
विज्ञापन

उधर, रामपुर कारखाना में चांद क्लब व स्टार क्लब, पोखरभिंडा लाला का स्टार क्लब, डुमरी, गौरा, मुंडेरा लाला समेत मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के युवा भी तैयारी कर रहे हैं। पूर्व सभासद समतुल्लाह मंसूरी ने बताया कि उनके अखाड़े के खिलाड़ी नवीं और दसवीं को जुनया करतब दिखाएंगे। जुलूस के बाद ताजियादारों ने केला काटने की रस्म भी अदा की। इस दौरान उलेमाओं ने कर्बला के मंजर पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से यजीद की लश्कर ने इमाम हुसैन के कुनबे को भूखा प्यासा रखा और उन पर जुल्म ढाए। इमाम हुसैन ने सच्चाई का दामन नहीं छोड़ा, और यजीद की मुखालफत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed